वजन कम करने का सही तरीका क्या है? क्या खाएं क्या नहीं खाएं, कितने घंटे करें एक्सरसाइज़, एक्सपर्ट से जानें हर जानकारी

आज के समय में मोटापा महामारी की तरह देश दुनिया में फ़ैल रहा है। बच्चों से लेकर बड़े उम्र के लोग ओबेसिटी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। बता दें, मोटापा अपने साथ कई गंभीर बीमारियों को भी जन्म देती है। यह न सिर्फ एक शारीरिक परेशानी है, बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और कई अन्य बीमारियों का कारण भी बनता है। इसलिए वजन कम करना केवल सौंदर्य की दृष्टि से नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी जरूरी है। लेकिन वजन घटाने के लिए सही तरीका (Healthy Way To Lose Weight) अपनाना बहुत ज़रूरी है। द्वारका में स्थित ब्लूम क्लिनिक्स में आयुर्वेदिक डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट, डॉ. अंजना कालिया बता रही हैं वजन को हेल्दी तरीके से कम करने के बेहतरीन उपाय

वजन कम करने के लिए क्या खाएं: What to eat to lose weight

वजन कम करने के लिए सबसे पहले खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। भोजन में हाई फाइबर वाली चीज़ें जैसे दलिया, हरी सब्जियां, फल (जैसे सेब, अमरूद, संतरा), दालें, चना, और साबुत अनाज शामिल करें। प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, टोफू, लो-फैट पनीर और दालें शरीर को लंबे समय तक भूख से बचाते हैं और मेटाबॉलिज्म को तेज़ करते हैं। दिन की शुरुआत हल्के और पौष्टिक नाश्ते से करें और खाना समय पर खाएं।

वजन कम करने के लिए क्या नहीं खाएं: What not to eat to lose weight

जंक फूड, तले-भुने खाद्य पदार्थ, मीठे पेय, सफेद ब्रेड, पास्ता, मिठाइयाँ और अत्यधिक चीनी या नमक से भरपूर चीजों से परहेज़ करें। बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड में छुपी कैलोरी और ट्रांस फैट वजन बढ़ाने के मुख्य कारण होते हैं।

वजन कम करने के लिए कितनी देर करें एक्सरसाइज: How long should you exercise to lose weight?

वजन कम करने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। सप्ताह में कम से कम 5 दिन, रोजाना 45 मिनट से 1 घंटे की एक्सरसाइज़ करें। इसमें ब्रिस्क वॉक, दौड़ना, साइकलिंग, तैराकी, योग, या डांस शामिल हो सकता है। साथ ही, हफ्ते में 2–3 दिन मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने वाले व्यायाम (जैसे वजन उठाना या बॉडी वेट एक्सरसाइज़) भी करें। शुरुआत में हल्का व्यायाम करें और धीरे-धीरे समय और तीव्रता बढ़ाएं।

Leave a Comment